बेगुसराय, जून 9 -- वीरपुर। वीरपुर पश्चिम पंचायत के महिनाथ ठाकुरवाड़ी और भवानंदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत पुराण कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। वीरपुर में अयोध्या के कथावाचक श्री गुरूणेश जी महाराज व काशी के कथावाचक आचार्य अमरेश जी महाराज ने भागवत कथा सुनाई। भवानंदपुर में कथा वाचिका वैदेही शरण ने संगीतमय भागवत कथा का प्रवचन किया। इससे श्रद्धालु भक्ति भावना से सराबोर हो गए। मौके पर अजय झा, ओम प्रकाश सिन्हा, सुनील मिश्र, निरंजन कुमार सिन्हा, अमित ठाकुर,सरपंच दयानन्द झा,सुशील कुमार,रितेश कुमार,पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा यह भी पढ़ें- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा व श्रीविष्णु यज्ञ आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...