श्रीमद्भागवत मास परायण ज्ञान यज्ञ 17 से होगा शुरू
गाजीपुर, मई 9 -- देवकली। श्री हरि चर्चा आश्रम मां भीमा देवी नव दुर्गा मानस मंदिर संघत भीमापार परिसर में आगामी 17 मई रविवार से 15 जून सोमवार तक श्रीमद् भागवत महापुराण मास परायण का आयोजन होगा। आयोजक आचार्य राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान आह्वान मण्डपस्थ देवपूजन,जप, गणेश, गौरी, सूर्य, विष्णु, शिव पाठ, श्री हनुमान चालीसा, श्रीरामचरितमानस मास परायण, श्री विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमद् भागवत गीता आदि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया नित्य हवन, आवाहितदेव, जपदशांश, सहस्त्रनामावली, दशम स्कंध तीन अध्याय प्रतिदिन तथा संगीतमय भागवत कथा सायं 07 बजे से रात्री 10 बजे तक चलेगा। 16 जून को विशाल भण्डारा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.