मधुबनी, मार्च 23 -- कलुआही,निज प्रतिनिधि। कलुआही प्रखंड के भलनी गांव स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ सह महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर 301 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बन गया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कलुआही चौक होते हुए जीबछ नदी तक पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर जल भरने के बाद श्रद्धालु लगभग सात किलोमीटर का भ्रमण करते हुए पुन: महायज्ञ स्थल पर लौटे। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीत, जयघोष और धार्मिक नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। महायज्ञ के आयोजक पंडित शिवानंद ठाकुर ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 23 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन वृंदावन धाम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.