सोनभद्र, अप्रैल 7 -- घोरावल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिद्धि गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह विधि विधान से मुख्य यज्ञाचार्य पंडित हरीराम मिश्रा के नेतृत्व में आचार्यों के माध्यम से यज्ञ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यजमान प्रेमनाथ पांडेय ने व्यास पीठ की पूजा आरती की। वृंदावन से आए मुख्य कथावाचक पं. नैतिक मिश्रा ने श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन एवं विश्लेषण करने हुए कहा कि श्रीमद्भागवत में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संगम है। उन्होंने धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाते हुए बताया कि भागवत कथा से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली और साथ ही उसके कुल वंश का भी कल्याण हुआ। मानव शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है। यह पंचतत्व रचित शरीर अधम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.