श्रीमद्भागवत महापुराण भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति की धरोहर : मंत्री
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर श्री राणी सती मंदिर में चल रहे श्रीमद्भभागव कथा में सोमवार को कथावाचक श्रीमन्माधव गौड़ेश्वर जगद्गुरु राधाबल्लभ दास देवाचार्य ने वृंदावन माधुर्य, वेणु निनाद एवं गोवर्द्धन महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का परम निष्कर्ष शुद्ध कृष्णप्रेम है। वृंदावन की लीलाएं उसी प्रेमरस का सर्वोच्च प्रकाश हैं। कथा में आए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने संतों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो समाज में नैतिकता, भक्ति एवं मानवता के संस्कारों को जागृत करती है। कथा का शुभारंभ जगद्गुरु महाराज के परम शिष्य एवं सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत उद्धव दास जी महाराज ने मंगलाचरण, गुरु-वंदना एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.