गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उदनाबाद में चल रहे श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा में भक्ति की बयार बह रही है। रविवार को आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। वहीं प्रवचनकर्ताओं के प्रवचन को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। रविवार को सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी उदनाबाद में चौथे दिवस पर फलाधिवास कार्यक्रम किया गया। पुजारी के रूप में दिग्विजय उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, वीरेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, सुरेश यादव पति पत्नी साथ में बैठे थे। प्रवचनकर्ता चंदन कृष्ण शास्त्री वृंदावनधाम, प्रवाचिका कृष्ण बृजेश्वरी वृंदावन ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री राम कथा के माध्यम से वृंदावन से पधारे चंदन कृष्ण शास्त्री महाराज ने कथा में नारद मोह के माध्यम से समझाया कि व्यक्ति को किसी भी वस्तु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.