श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ है सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र व मंगलकारी अनुष्ठान
सासाराम, जून 3 -- दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मऊडिहरा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतिम दिन जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और मंगलकारी अनुष्ठान है। इसे साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप माना गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में ज्ञान, कर्म और भक्ति का त्रिवेणी संगम होता है। यह आयोजन सांसारिक मोह-माया से मुक्ति और परमपिता परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि शुकदेव मुनि जी के अनुसार, इस ज्ञान यज्ञ के श्रवण मात्र से अशांत जीवन शांत हो जाता है और जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। सुबह में आरती संपन्न करने के बाद 25 भक्तों को जीयर स्वामी जी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.