जौनपुर, मई 31 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा ब्लाक के चक दऊदहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।

कलश यात्रा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर गांव एवं सात मन्दिर तथा डीह स्थल से होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल मिहलाएं और युवतियां तथा युवक भक्ति गीत गाते, जयकारा लगाते चल रहे थे। यज्ञाचार्य कथा वाचक पण्डित धर्मराज तिवारी महाराज ने बताया कि ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा स्थापित कराकर वेदी निर्माण कराया।

कथा का श्रवण वेदी पूजन के बाद शाम को कथा व्यास ने कुंती चरित्र, परीक्षित शाप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन ...