आगरा, मार्च 7 -- गांव किलोनी स्थित श्रीरघुनाथजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। शुक्रवार को कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और भक्तों ने सिर पर कलश और श्रीमद्भागवत ग्रंथ कर गांव में भक्तिभाव के साथ भ्रमण किया। इसके बाद कलश एवं ग्रंथ की स्थापना कर हवन-पूजन कराया गया। कथा वाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय वैरागी बाबा आश्रम वृंदावन श्रीमद्भागवत कथा श्रवण शुरू कर दी। इस मौके पर छम्मी उर्फ योगेश उपाध्याय, कमलेश चन्द्र, एडवोकेट प्रमोद उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, कमल मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, श्यामू, संजय मिश्रा, अवनीश उपाध्याय, रामकिशोर मिश्रा, रामु उपाध्याय, युगदीप सहित गांव के श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.