सराईकेला, फरवरी 11 -- सरायकेला। आगामी 17 से 23 फरवरी तक राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा के डुगरिसाई में श्रीमद्भागवत गीता साप्ताहिक ज्ञान का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक जगत सिंहपुर कटक ओडिशा से दिवाकर दास पहुंच रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में मृत्युंजय चेतन ब्रह्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम 17 फरवरी संध्या 6 बजे से शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। 17 फरवरी की सुबह 9 बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाएं कलश यात्रा में भाग लेंगी। इसका आयोजन सार्वजनिक श्रीमद्भागवत गीता प्रचारक समिति डुमरडीहा की ओर से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.