मुरादाबाद, फरवरी 3 -- मुरादाबाद। लाइनपार सूरज नगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवेंद्र शास्त्री ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत को सभी ग्रंथों का सार बताया। उन्होंने कहा कि इसके श्रवण, स्मरण से मनुष्य वैराग्य और भौतिकवादी सुखों के त्याग की ओर बढ़ने लगता है। इसके मनन से उसमें भक्ति का मार्ग और प्रशस्त हो जाता है। वह पृथ्वी पर आवागमन के चक्र से मुक्ति की ओर बढ़ने लगता है। यही उसके मानव जीवन का लक्ष्य भी है। व्यवस्था में प्रदीप गुप्ता, मनोज राघव, सुनीता शर्मा, दीपिका, अनिल शर्मा, प्रतीका अग्रवाल, वसुंधरा, सुमन, प्रीति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.