मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। नगर के श्री श्यामा श्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने भक्तिमय प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने आत्मदेव, धुंधकारी और गोकर्ण के प्रसंग की विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से पापी से पापी व्यक्ति का भी उद्धार संभव है। कथा वाचक ने बताया कि किस प्रकार कुटिल स्वभाव वाली धुंधुली के पुत्र धुंधकारी ने अपने कुकर्मों से पिता की संपत्ति नष्ट की और अंतत: प्रेत योनि को प्राप्त हुआ। वहीं, ज्ञानी पुत्र गोकर्ण ने सूर्य देव के बताए मार्ग पर चलते हुए अपने भाई की मुक्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- पापमय जीवन से मुक्ति का मार्ग बताया कथा के प्रभाव से भयंकर प्रेत योनि में फंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.