मैनपुरी, जनवरी 9 -- भोगांव। नगर के जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक के निकट आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा का शुभारंभ वृंदावन से पधारे आचार्य रामजी द्विवेदी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया। यात्रा जीटी रोड से प्रारंभ होकर सोमेश्वर नाथ मंदिर, छोटा बाजार, थाना कोतवाली और घंटाघर होते हुए कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं भगवान के जयकारों से नगर गूंज उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्...