श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
अमरोहा, मई 10 -- श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व गांव के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव उधनपुर में ग्रामीणों द्वारा गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व शनिवार को भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। वही, कलश यात्रा में डीजे पर धार्मिक धुन बज रही थी। ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई शिव मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- भव्य जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वृंदावन से आए कथा वाचक देव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.