प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। शिवराजपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए बुधवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। गाजे बाजे, शंख ध्वनि और जय श्री कृष्ण के उद्घोष के साथ कलश यात्रा गड़वारा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन हुआ। कलश यात्रा सब्जी मंडी, पुलिस चौकी होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कथा आयोजक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कथाव्यास पं. श्याम शंकर मिश्र श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। पं. श्याम शंकर ने श्रोताओं को भागवत महात्म, भक्ति ज्ञान वैराग्य और धुंधकारी की कथा सुनाई। कलश यात्रा में पंडित गौरी शंकर मिश्र, कृष्ण कांत पांडेय, संतोष कुमारी, कांती देवी, राकेश पांडेय, मनोज पांडेय, प्रमोद पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, सोहन पांडेय, अ...