आजमगढ़, मार्च 19 -- बिलरियागंज। कस्बे के श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्री नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होने से पहले गुरुवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। दोहरीघाट स्थित सरयू नदी से आए जल को कलश में भरकर सैकड़ों कन्याओं ने नगर की परिक्रमा की। कलश यात्रा में जयकारों से भक्तिमय माहौल हो गया। यज्ञाचार्य पंडित अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि यज्ञ 19 से 27 मार्च तक चलेगा। प्रत्येक दिन शाम 5 बजे से श्रीमद्भागवत कथा होगी। इस मौके पर बबलू मद्धेशिया, सभासद श्रवण मोदनवाल, धर्मेंद्र, दीपक मोदनवाल, गोली वर्मा, रामबूझ गुप्ता, अमित गुप्ता, विनय मद्धेशिया, सभासद आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...