श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलता है हजारों अश्वमेघ यज्ञ का फल
सिद्धार्थ, मई 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से हजारों अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य मिलता है। इसीलिए इसे हर सनातनी को सुनना चाहिए। यह जीवन-चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान कराता है। साथ ही सांसारिक दुख, लोभ, मोह, क्षुधा जैसी तमाम प्रकार की भावनाओं के बंधन से मुक्त करती है। ये बातें डुमरियागंज कस्बे के खीरा मंडी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार की रात कथावाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने कहीं।कथावाचक ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन करने व सुनने के कई लाभ हैं। गंगा, गया, काशी, पुष्कर या प्रयाग जैसे तीर्थों की यात्रा से भी अधिक पुण्यकारी है। इसे सुनने वाले पर स्वयं श्रीहरि विष्णु की कृपा रहती है, इसलिए उसके जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है। जगत के पालनहार की कृपा दृष्टि मिलने से व्यक्ति के जन्म-जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.