प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- जामताली। मनुष्य को जीवन में एक बार श्रीमद्भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। भागवत कथा सुनने मात्र से उसके कई जन्मों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। मानव जीवन सफल हो जाता है। यह बातें जामताली बाजार में राकेश चंद्र के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक सत्यव्रत शुक्ल ने कहीं। कहा कि राजा परीक्षित ने भी भागवत कथा सुनी उनका भी कल्याण हुआ। जीवन को सफल बनाने का सहज मार्ग भगवत भक्ति का मार्ग है। इस दौरान भक्त प्रहलाद, श्रीकृष्ण जन्म, श्री राम चरित्र, सुदामा चरित्र, की कथा सुनाई। इस अवसर विजयलक्ष्मी, राजेश्वर प्रसाद दुबे आजाद, सभाजीत मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, सोमनाथ मिश्र, सुनील मोदनवाल, दिलीप, सतीश, चंदन, विनय,रामू, मनोज, दीपक, सुधीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...