श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
पलामू, मार्च 31 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर की वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पर श्री मद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में नैमिषारण्य(यूपी) से पधारी कथा वाचिका सुश्री मोहिनी किरण शुक्ला को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्यास पीठ से भागवत की महात्म्य, कथा के महत्व और भक्ति प्रसंग की गहन चर्चा उन्होंने की। भागवत कथा प्रसंग में कथा वाचिका ने जीवन में सुख-दुःख, उतार-चढ़ाव आदि को ईश्वर की योजना बताया। साथ ही कहा कि मनुष्य का जीवन भौतिक सुखों के लिए नही बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से एकत्व की प्राप्ति के लिए है। समिति के रंजीत प्रसाद, मनोरंजन प्रसाद, श्रवण मिश्रा, अरबिंद प्रसाद, बबल प्रसाद, बिनोद प्रसाद, आनंद प्रसाद, यमुना प्रसाद, अनिल प्रसाद आदि मौक पर सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.