श्रीमद्भागवत कथा सही दिशा देने का माध्यम
नवादा, जून 23 -- प्रखंड के सेखोदेवरा में सूर्य देव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता के रस में सराबोर होकर भगवान की लीलाओं का श्रवण कर रहे हैं। कथावाचक श्यामदास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों, धर्म, भक्ति और मानव कल्याण से जुड़े संदेशों का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा पंडाल में प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथावाचक श्याम दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से लोगों को सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.