जौनपुर, फरवरी 24 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बरसठी विकास खंड क्षेत्र के जय मां अन्नपूर्णा देवी चौरा एवं भोले धाम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर सोमवार को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती महाराज ने एक सप्ताह तक भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करती है। कथा के दौरान भगवान की महिमा, भक्तों की कथाएं और जीवनोपयोगी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.