आरा, मार्च 15 -- आरा, निप्र। भारतीय नवसंवत्सर शुरू होने के उपलक्ष्य में विश्व कल्याण की भावना से श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् की भोजपुर जिला इकाई की ओर से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 16 से 23 मार्च तक स्थानीय जगदेव नगर में किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य बृजबिहारी सिंह ने बताया कि आज सोमवार की सुबह आठ बजे से जगदेव नगर शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा आरंभ होगी, जो शिव मंदिर भेलाईं तक जाएगी। यात्रा में श्रद्धालु भक्तों के साथ कथा-वक्ता प्रसिद्ध भागवताचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज भी रहेंगे। जल लेकर लौटने के बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश तथा सर्वतोभद्र मंडल का पूजन आदि आरंभ होगा। प्रयागराज से आए पं संजय द्विवेदी की ओर से पूजन आदि संपन्न कराया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्रीकृष्ण प्रसाद गुप्ता हैं। इस अवसर पर समिति के सचिव त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.