अमरोहा, मार्च 11 -- हसनपुर। हसनपुर क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में आयोजित श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार रात कथा वाचक मोहित भारद्वाज ने गोवर्धन पर्वत लीला का प्रसंग सुनाया। कथा सुन भक्त भाव विभोर हो गए। कथा वाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का अंत किया। वहीं, ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। प्रसंग में बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू कर दी थी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। वर्षा से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिन के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे व भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.