संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के शंकरपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान में रविवार को अवध धाम से पधारे संत वरुणाचार्य महराज ने श्रोताओ को भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का वर्णन किया। कहा कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि आप अजर अमर हैं और मुझे हर जन्म के बाद नए स्वरूप में वर्षों तक कठोर तपस्या के बाद आपको प्राप्त करना होगा। भगवान शिव के कंठ में पड़ी नरमुंड की माला का रहस्य जानने की जिज्ञासा भी जताई। भगवान शिव ने माता पार्वती से एकांत स्थान पर अमर कथा सुनने के लिए कहा ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसे न सुन सके। बताया कि कथा श्रवण करने से अमरत्व प्राप्त हो जाता है। वहीं इस बीच जहां कथा सुनते हुए माता पार्वती को नींद आ गई तो वहीं भगवान शिव की अमर कथा वहां मौजूद एक तोते ने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.