श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
खगडि़या, जुलाई 12 -- बेलदौर । एक प्रतिनिधि बेलदौर प्रखंड के कैंजरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को सुदामा प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। यज्ञ के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कैंजरी पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे परिसर में राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद व्यास जी महाराज ने अपने मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: श्रीमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.