श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए भक्त
कन्नौज, जून 18 -- ठठिया, संवाददाता। ग्राम श्यामपुर धौरारा में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रासलीला महोत्सव में गुरुवार को सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा वाचक देवेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत और ऊंच-नीच का कोई महत्व नहीं होता। भगवान अपने भक्त के प्रेम और भाव के भूखे होते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने वाले की हर पीड़ा दूर होती है। श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का प्रसंग सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा पंडाल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। परीक्षित ओमप्रकाश व नन्ही देवी तथा यज्ञपति रामजीलाल व निशा देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.