शामली, मार्च 17 -- शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया में ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया। कथावाचक पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिन्होंने मनुष्य रूप में जन्म लेकर यह बताया कि जीवन में सुख-दुख के बीच किस प्रकार संतुलन बनाकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए आदर्श है और उनसे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने भरत चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भाई-भाई के बीच कैसा प्रेम और त्याग होना चाहिए, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.