बुलंदशहर, जनवरी 28 -- जहांगीरपुर। श्री शिव शक्ति चामुंडा देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। व्यास आदित्य कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाने एवं गोपियों के चीर हरण की लीला, कंस वध वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण का विवाह रुक्मणी के साथ एवं शिशुपाल वध की कथा सुनाई। कथा व्यास आदित्य कृष्ण ने कहा कि कंस ने अपने पिता उग्रसेन को जेल में डाल दिया था और खुद मथुरा का राजा बन गया था। उसने भगवान कृष्ण को मारने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार वह असफल रहा। भगवान कृष्ण ने कंस को मारने का फैसला किया और मथुरा गए। वहां उन्होंने कंस को द्वंद्व युद्ध के लिए चुनौती दी। कंस ने भगवान कृष्ण को मारने के लिए अपने सबसे बड़े योद्धाओं को भेजा, लेकिन भगवान कृष्ण ने सभी को हरा दिया। भगवान कृष्ण ने कंस को मार दिया और मथ...