अमरोहा, जून 14 -- नगर के सरकारी अस्पताल के निकट आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार देर शाम भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का बहुत ही सुंदर तरीके से वर्णन किया गया। इस दौरान महारास का भी आयोजन हुआ। कथा व्यास आचार्य पंडित शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन, भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में हुई कृष्ण बाल लीला और गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मन...