गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 स्थित सुपरटेक आइकॉन में श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में छठे दिन कौरव दर्प हरण, जरासंध वध समेत अन्य कथाओं का वर्णन हुआ। आरडब्ल्यूए सुपरटेक धार्मिक समिति की ओर से कराए जा रहे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा व्यास अशोक शर्मा ने गोवर्धन धारण, रास रहस्य, अक्रूर का ब्रज गमन, कंस वध, उद्धव की ब्रज यात्रा, जरासंध की मथुरा पर चढ़ाई, रुक्मिणी हरण, स्यमंतक मणि, अनिरुद्ध-उषा विवाह, राजा नृग उद्धार, पोंड्रक वध, कौरव दर्प हरण, जरासंध वध, राजसूय यज्ञ और शिशुपाल वध की कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की भव्य झांकी, नृत्य और भजन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, रुचि शर्मा, प्रिया, दिनेश यादव, केके शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.