गाजीपुर, मई 24 -- सिधागरघाट। क्षेत्र के कासिमाबाद के गंगौली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रयागराज के कथावाचक अच्युतानंद मिश्र शास्त्री ने कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए द्रौपदी के त्याग, धैर्य और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट विश्वास को जीवन का आदर्श बताया। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए। पंडाल में जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सुग्रीव, मनोज जायसवाल, डा. राजकुमार रा...