श्रीमद्भागवत कथा में झूमे भक्त
कन्नौज, जून 11 -- सकरावां, संवाददाता। क्षेत्र के सकरावा स्थित राम जानकी मंदिर बालाजी धाम में श्रीमद्भागवत कथा एवं विष्णु यज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है। परम पूज्य गुरुदेव एवं बालाजी की कृपा से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी हो रही है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा एवं पूजन के साथ हुई थी। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 12 जून को कथा का विश्राम एवं 56 भोग अर्पण किया जाएगा, जबकि 13 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन के मुख्य संत समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कन्नौज, श्रीश्री 1008 श्रीमहंत गोपालदास नागा हैं। कथा वाचन का दायित्व आचार्य आदित्य त्रिपाठी पांडेय वृन्दावन निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.