औरैया, मार्च 11 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के गांव तेहराजपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कथावाचक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा ऐसी पवित्र कथा है, जिसे सुनने से मन को शांति मिलती है और अहंकार का नाश होता है। कथा के आयोजन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हें बालक के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उ...