श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
औरैया, मार्च 8 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के गांव चिमकुनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई, पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा से मन को शांति मिलती है और अहंकार का नाश होता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का भी वर्णन किया गया। नन्हे बालक को श्रीकृष्ण के स्वरूप में देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।फोटो: 20 जन्मोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.