श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र। श्री राम जानकी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, अघासुर, बकासुर और धेनुकासुर के उद्धार, माखन चोरी लीला, गोचरण लीला तथा कालिय नाग मर्दन की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों की भावनाओं को पूर्ण करने के लिए ब्रज गोपियों के घर-घर जाकर माखन का भोग स्वीकार किया तथा गौसेवा का संदेश दिया। कथा के दौरान गिरिराज पूजन एवं 56 भोग का भव्य दर्शन भी कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.