कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के रौरी ग्राम पंचायत स्थित पापरि आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीराम युवा कमेटी द्वारा कथावाचक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने सरस कथा वाचक पं.सुखलेश द्विवेदी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में जागरूकता बनाए रखने के लिए समय-समय पर भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी भक्तों से आवाहन किया कि जहां भी कथा का आयोजन हो, वहां पहुंचकर धर्म का श्रवण अवश्य करें। कार्यक्रम के अंत में कथा सुनने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.