श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी भीड़
सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक के ग्राम जौहरापुर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह कथा 24 मई तक चलेगी। कथा के पहले दिन व्यास आचार्य अशोक अवस्थी महाराज ने कहा कि मानव जीवन पाकर जिसने ईश्वर को पा लिया, उसी का जीवन सार्थक है। कलयुग में भगवद-प्राप्ति का सबसे सरल साधन भागवत कथा ही है। उन्होंने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि इस कथा में 12 स्कन्ध, 335 अध्याय और 18,000 श्लोक हैं, जो मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.