अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के सरकारी अस्पताल के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार रात भगवान के वामन अवतार प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस दौरान भगवान वामन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।कथा व्यास आचार्य पंडित शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ-साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ तथा अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता। यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया भगवान के वामन अवतार का प्रसंग इसलिए इस जीवन में परोपकार करो। कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्...