बलरामपुर, जनवरी 24 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में निवासी राकेश जायसवाल के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर प्रवाहित हो रही है। कथा का रसपान श्री अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास भीष्म पितामाह महाराज लोगों को करा रहे हैं। प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए मथुरा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष पहुंच रहे हैं। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाती है। भक्ति, सत्य और सदाचार के पथ पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश देती हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र सहित भक्ति और सत्संग से जुड़े प्रसंगों का सरल व सारगर्भित वर्णन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.