पलामू, जनवरी 19 -- मेदिनीनगर। सुदना के देवी मंडप ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में प्रस्तावित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के 11वें अधिवेशन की तैयारी अंतिम चरण में है। समिति के संरक्षक अभिमन्यु ओझा व अध्यक्ष रामाकांत पांडेय ने बताया कि 24 जनवरी को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 25 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन पूजा, अनुष्ठान एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। एक फरवरी को पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ में प्रयागराज के चक्र सुदर्शनपुरी स्थित शक्तिपीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुचार्य श्री श्री 1008 स्वामी हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। महायज्ञ को सफल बनाने में संरक्षक अशोक ओझा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन पाठक, अजय दुबे, नवल किशोर तिवारी आदि सक्रिय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.