दरभंगा, जून 12 -- लहेरियासराय। राम जानकी मंदिर, गोविंदपुर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचक नटवर नारायण शास्त्री ने भागवत महिमा, मानव जीवन में धर्म के महत्व तथा ईश्वर भक्ति के वास्तविक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं, भक्ति, सेवा और सदाचार के महत्व का वर्णन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...