सुपौल, अप्रैल 26 -- जदिया, निज संवाददाता परसागढ़ी उत्तर पंचायत के वार्ड चार में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर जुटने लगी थी। कथा प्रारंभ होने से पूर्व 301 कन्याओं ने पारंपरिक लाल पीले वस्त्रों में सजी धजी कुंवारी कन्या एवं महिलाओं ने माथे पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पंचायत के विभिन्न टोले मोहल्ले, चौक-चौराहों और गलियों से गुजरते हुए मां भगवती मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम, हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मां भगवती मंदिर परिसर स्थित कुएं से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.