देवघर, नवम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। आरएल सर्राफ हाई स्कूल देवघर के मैदान में 26 नवंबर बुधवार से 4 दिसंबर 2025 तक अतिरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर 25 नवंबर मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। नगर निमंत्रण देने के लिए यह शोभा यात्रा वैद्यनाथधाम गौशाला से निकाली जाएगी। उसके बाद वरुण आवाहन को लेकर गोपाल कृष्ण मंदिर से 26 नवंबर बुधवार को प्रात: 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 26 नवंबर को ही पंचांग पूजन, यज्ञ मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना एवं देव प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं 4 दिसंबर को पूर्णाहूति के साथ अतिरुद्र महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान कथाव्यास पंडित रमाकांत मिश्र द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से शिवार्चन व रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान यज्ञाचार्य आच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.