श्रीमद्भागवत कथा को ले डिहुरी गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जहानाबाद, मई 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डिहुरी गांव में धार्मिक माहौल तथा उत्साह के बीच सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर अंत: सलीला फल्गु नदी से जलभरी कार्यक्रम को वैदिक विधि विधान से संपन्न किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों एवं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा गांव के देवी मंदिर परिसर से शुरू हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 25-31मई तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.