कौशाम्बी, मार्च 20 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद गुरौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाला। यात्रा में गांव सहित क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान गांव धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।मुख्य यजमान बेनी प्रसाद के नेतृत्व श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया जा रहा है। शुक्रवार को कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। वहीं पुरुष एवं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुआ और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कथा का रसपूर्ण वाचन पूज्य कथा व्यास सुभाष चंद्र महाराज द्वारा किया जा रहा है। आयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.