दुमका, मार्च 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बौंड़ीया में स्थित पंचायत भवन के सामने गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान 251 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने दुर्गा मंदिर के समीप स्थित नदी से वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पूरे गाजे-बाजे के साथ राधे राधे जयघोष करते पूरे गांव का भ्रमण किया। जिसके बाद कथा पंडाल में कलश स्थापना किया गया। इस बीच पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा। समिति के सदस्यों के मुताबिक श्रीमद्भागवत कथा 14 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। आठवे दिन पूर्णाहूति के साथ कथा संपन्न हो जाएगा। कथा श्रीधाम वृंदावन से पहुंची कथावाचिका पूज्या दिव्या देवी सुनाएंगी। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा श्रवण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.