भागलपुर, मई 8 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड की भीरखुर्द पंचायत स्थित उधाडीह स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। स्टेडियम में श्रद्धालु एकत्रित होकर सुल्तानगंज उत्तर वाहिनी गंगा घाट कलश लेकर पहुंचे। जहां उत्तर वाहिनी गंगा से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल की ओर रवाना हो गए। कलश यात्रा में मुख्य यजमान सपत्निक सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण श्रद्धालु काफी संख्या में कलशयात्रा के साथ चल रहे थे आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 8 मई से 14 मई तक होगी। कथा वाचक अयोध्या से पधारे नीरज महाराज हैं। यह भी पढ़ें- कर्णपुर में श्रीमद्भागवत कथा को ले निकाली गई कलश शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा और रामकथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.