मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- कुढ़नी। ब्रह्मस्थान केशरावां में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जगदंबा स्थान से शुरू होकर ब्रह्मस्थान तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। प्रिंस मिश्रा, आशुतोष चंद्र, मिथिलेश पांडेय, पूर्व मुखिया देवेश कुमार, रत्नेश कुमार, सुंदरम कुमार, रंजन मिश्रा, रमेश कुमार पासवान और रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि 10 से 16 मार्च तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक कथा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...