दुमका, मार्च 13 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के आम गाछी पंचायत अंतर्गत तिलाबाद गांव में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर कुटिया मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश शोभा यात्रा में 251 कन्याओं ने सिर में कलश रखकर नंगे पैर करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर दलाही नून बिल नदी घाट पहुंची। इस दौरान ढोल, ढाक, कीर्तन के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं का भी जमावड़ा रहा। वहीं डीजे पर भक्तिगीतों एवं जयघोष के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर वृंदावन से पधारे आचार्य राकेश चंद्र शास्त्री ने नूनबिल नदी घाट में पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद सभी कुंवारी कन्याएं प्रतिबद्ध होकर पुन कलश जल लेकर तिलाबाद कुटिया मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य राकेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.