मुंगेर, मार्च 22 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड के भूना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरूआत देवघरा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। कलश शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा है।श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया...